बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी
05-Feb-2020 01:59 PM
DESK : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा किसानों, बाढ़ पीड़ितों और सूखा पीड़ितों के लिए डोनेशन करते रहते हैं. दूसरे की सहायता करने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा काम किया जिसे सुन सब उसकी तारिफ कर रहे हैं.
अमिताभ बच्चन के पास एक दिव्यांग अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा, पहले तो अमिताभ बच्चन ने उसे अपने पास बुलाया, उससे काफी देर तक बात की और फिर अमिताभ बच्चन ने उसकी पेंटिंग 50 हजार रुपये में खरीद ली.
अमिताभ बच्चन ने जिसकी पेंटिंग खरीदी है उसका नाम आयुष है. दिव्यांग आयुष के हाथ नहीं हैं और वह पैर से पेंटिंग बनाते हैं. पेंटर आयुष ने अपने पैरों से अमिताभ बच्चन की एक पेंटिंग बनाई थी जिसे देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें मुंबई बुलाया था. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने 20 मिनट तक आयुष से मुलाकात की.
अमिताभ बच्चन ने जब आयुष की पेंटिंग देखी तो देखते रह गए. कौन बनेगा करोड़पति वाले लुक में आयुष ने अमिताभ बच्चन की पेंटिंग बनाई थी. इस खुशी को शेयर करते हुए आयुष की मां सरोज कुण्डल ने बताया कि "उसके चेहरे पर इतनी खुशी देखते तो आप दंग रह जाते. इसमें इसका खुद का भी प्रयास था और इसका एक दोस्त बना था चेतन गांधी और सुरेश जुम्मानी इनका बहुत प्रयास था. सोशल मीडिया का प्रयास रहा."