पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
23-Feb-2021 01:07 PM
DESK : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी दमदार एक्टिंग के कारण सुर्ख़ियों में रहते हैं पर आज कल वो काजल राघवानी के साथ हो रही खटपट को लेकर सुर्खियों में थे. अब खेसारी लाल यादव को युवाओं के भविष्य की चिंता सताने लगी है.
दरअसल, एक्टर को अब स्टूडेंट्स के भविष्य कि चिंता सता रही है और इसी परेशानी की वजह से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ट्वीट भी किया है. खेसारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- 'जहां एक ओर युवा बेरोजगारी से परेशान है, वहीं दूसरी ओर पर्चा लीक से विद्यार्थियों का भारी नुकसान हो रहा है! देश के वर्तमान और भविष्य को हम ऐसे उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते! सरकार से गुजारिश है कि शिक्षा व्यवस्था और रोजगार सृजन के प्रति ध्यान दें! ध्यान दीं मालिक, जिंदगी क बात बा!'
जहाँ एक ओर युवा बेरोजगारी से परेशान है वहीं दूसरी ओर पर्चा लीक से विद्यार्थियों का भारी नुकसान हो रहा है! देश के वर्तमान और भविष्य को हम ऐसे उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते!
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) February 21, 2021
सरकार से गुजारिश है की शिक्षा व्यवस्था और रोजगार सृजन के प्रति ध्यान दें!
ध्यान दीं मालिक, जिंदगी क बात बा!
खेसारी के इस ट्वीट के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई. एक्टर का यह ट्वीट देख जनता काफी खुश है. कई लोगों ने खेसारी के ट्वीट पर कमेंट कर उनकी तारीफ भी की. ज्यादातर यूजर्स ने उनके इस ट्वीट का समर्थन किया और इसे री-ट्वीट भी किया. खेसारी के इस पोस्ट को पांच हजार से ज्यादा लोगों ने री-ट्वीट किया है, जबकि 17 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.
वहीं कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो डाला था. इस वीडियो में खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर आरोप लगाया था कि सब उनके पीछे पड़े हुए हैं और उन्हें दूसरा सुशांत बनाना चाहते हैं. खेसारी लाल ने इस वीडियो के जरिए कहा था कि कुछ लोग उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहे हैं, लेकिन जनता का प्यार उन्हें कभी हारने नहीं देगा.