ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!

Home / movies / खेसारी ने इस लड़की के साथ मनाया स्पेशल बर्थडे, इंटरनेट पर फोटो वायरल,...

खेसारी ने इस लड़की के साथ मनाया स्पेशल बर्थडे, इंटरनेट पर फोटो वायरल, देखिये तस्वीरें

15-Mar-2021 05:10 PM

DESK : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और दिग्गज गायक खेसारी लाल यादव का आज 35वां जन्मदिन है. इनदिनों खेसारी प्रयागराज में हैं और अपनी फिल्म "आशिकी" की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं. खेसारी के जन्मदिन के जश्न की शुरुवात फिल्म के सेट पर हो चुकी है, जहां खेसारी लाल यादव ने फिल्म की पूरी टीम के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.


news image


बीते कुछ समय से खेसारी लाल यादव खूब चर्चे में हैं. दरअसल, अपने और एक्टर काजल राघवानी के बीच हुए विवादों को लेकर खेसारी को खूब परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन काजल ने सारे गिले- शिकवे भुलाकर अपने सोशल अकाउंट पर खेसारी लाल यादव संग एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं भेजी हैं. काजल ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "टैलेंटेड सपोर्टिव को-स्टार को जन्मदिन दी ढेरों शुभकामनाएं...भगवान का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहे....आपको हर वो चीज मिले जिसके आप हकदार हैं."और अब उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सेट पर ही लोगों ने उनका जन्मदिन मनाया और अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं.


news image


आपको बता दें कि सेट पर मनाये गए खेसारी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीरों में फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही है. वही खेसारी लाल यादव केक काट कर निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल को केक खिलाते नजर आ रहे हैं. पिछले साल कोरोना महामारी के कारण खेसारी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था जिसके बाद इस बार का जन्मदिन उनके लिए बेहद खास है, इसलिए फिल्म आशिकी के सेट पर उनका जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया गया.


news image


खेसारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और उनके चाहनेवालों कि कमी नहीं है. खेसारी के लाखों फैंस हैं जो जन्मदिन के शुभ अवसर पर खेसारी को बधाइयां दे रहे हैं. खेसारी भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते और उन्होंने अपने जन्मदिन पर शुभकामना संदेश देने वाले तमाम फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया हैं. उन्होंने कहा- "हर साल आप सब से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता है, जो मुझे ऊर्जा से भर देता है. आपका स्नेह हमें मिलता रहे, मेरी बस इतनी चाहत है."


news image


बता दें कि खेसारीलाल यादव की फिल्म आशिकी के निर्देशक है पराग पाटिल जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई हीट फिल्में दी है. वही इस फिल्म की सह-निर्माता अनीता शर्मा हैं और फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर के बैनर तले हो रहा है.


news image