ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / movies / कोरोना से डरता रहा बॉलीवुड, भोजपुरी सिंगरों ने कर ली इस खतरनाक वायरस...

कोरोना से डरता रहा बॉलीवुड, भोजपुरी सिंगरों ने कर ली इस खतरनाक वायरस से करोड़ों की कमाई

18-Mar-2020 03:17 PM

PATNA: कोरोना वायरस से लोग डरे हुए हैं. कई इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान हुआ है. बॉलीवुड कोरोना से कराह रहा है. करीब एक हजार करोड़ का नुकसान हुआ है. लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर इस खतरनाक वायरस से भी कमाई कर रहे हैं. कोरोना पर गाना गाकर कई सिंगर लाखों की कमाई कर चुके हैं. 

कोरोना ने करा दी कमाई

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव, खुशबू उतम, समेत कई बड़े से लेकर छोटे सिंगरों का गाना कोरोना पर आ गया है. इन गानों को लोग यूट्यूब और सोशल मीडिया में पसंद कर रहे हैं. जिससे इन सिंगर और म्यूजिक कंपनियों को करोडों का फायदा हो रहा है.  सिंगर खुशबू उतम का कोरोना पर गाना आया है. जिसके बोल है ‘‘ हैलो कौन, फोन पर ही होगा रोमांस, सामने से नहीं मिलेगा कोई चांस’’ को लोग पसंद कर रहे हैं. इसको लोग 20 लाख लोग देख चुके हैं. सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का भी गाना आया है. गाने के बोले है कि ‘’2020 में आई नई बीमारी कोरोना बा हो’’ सिंगर अजय का एक कोरोना वायरस पर गाना आ है. इस ने सिंगर कोरोना से बचाने के लिए भजन गाया है. ये सभी गानों से अलग है. इस गाने में देवी मां ने सिंगर कोरोना से बचाने की गुहार लगा रहा है. 

मौके की तलाश में रहते हैं सिंगर

भोजपुरी के सिंगर तो पहले से ही होली, छठ, दुर्गापूजा को लेकर पहले से गाना आते आ रहे है, लेकिन अब यह ट्रेंड चेंज हो गया है. जैसे ही इन सिंगरों को कोई फेमस मुद्दा मिलता है. उसपर तुरंत गाना निकाल देते हैं. इस तरह के गाने कई नए सिंगरों को पहचान भी दिलाता है और साथ में कमाई भी हो जाती है. फिलहाल भोजपुरी के सिंगरों में यूट्यूब पर सबसे अधिक व्यूज पाने की होड़ मची हुई है. यही से इनकी सफलता का पैमाना तय होता है.