ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / movies / भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, 35 करोड़ भोजपुरियों का सपना होगा...

भोजपुरी का पहला ओटीटी ऐप ‘चौपाल’ लांच, 35 करोड़ भोजपुरियों का सपना होगा साकार

18-May-2022 11:28 AM

DESK: फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी मूवीज का विकास भी तेज़ी से हो रहा है। दर्शकों की एक ही इच्छा रह गई थी कि वे भोजपुरी फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकें। अब भोजपुरी दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अभय सिन्हा की मदद से संदीप बंसल ने ओटीटी प्लेटफार्म लांच किया है, जिसका नाम चौपाल रखा गया है। उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने मुम्बई के जुहू स्थित मिलेनियम क्लब में आयोजित चौपाल एप की लांचिंग पर कहा कि पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी सफलता मिली है। अब विश्व का सबसे बड़ा मल्टीरीजनल ओवर- दी-टॉप प्लेटफार्म (ओटीटी) 'चौपाल' भोजपुरी में भी आ गया है। इस ऐप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज़ भी देख सकेंगे। इस ऐप पर पहले से ही 500 से अधिक घंटे का भोजपुरी कंटेंट उपलब्ध है। इसकी शुरुआत पवन सिंह की वेब सीरीज 'प्रपंच' से हुई है। 


आपको बता दें कि वेब सिरीज़ ‘प्रपंच’ में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फ़र वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। ‘प्रपंच’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसमें दर्शाया गया है कि कैसे एक मध्य श्रेणी का मासूम सा लड़का जीवन की परिस्थितियों के कारण अपराधी बनने को मजबूर हो जाता है। इस मौके पर भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद, अरविंद अकेला कल्लू,रितेश पांडे, यश मिश्रा,अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, शहर अफ़सा, अनारा गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। 


इस समारोह में संदीप बंसल ने चौपाल एप पर रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की ‘लंका में डंका’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत कहानी है, जिसमें एक दीवाना प्रेमी अपनी प्रेमिका की ख़ुशी के लिए शिक्षा का मंदिर बनवा देता है और हज़ारो बच्चों के भविष्य को उज्वल करता है। बहुत जल्द ऐक्शन, ड्रामा, एनर्जी,और एंटरटेनमेंट से भरी भोजपुरी वेब सीरीज़ चौपाल पर रिलीज़ होंगी।