बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
23-Jan-2020 03:05 PM
DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. 2020 के दिसंबर में रानी चटर्जी एक एक्टर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी.
स्पॉटबॉय से हुई बातचित में रानी ने खुलासा करते हुए कहा कि वे अभी एक टीवी इंडस्ट्री के एक्टर को डेट कर रही हैं. उन्हें लेकर वे काफी गंभीर हैं और 2020 के दिसंबर में शादी करने का प्लान बना रहीं हैं. रानी चटर्जी ने अपने मिस्टी मैन के साथ शादी की बात को कंफर्म किया है. उन्होंने कहा कि - हां, मुझे मेरी जिंदगी में कोई मिल गया है. कुछ समय से हम डेट कर रहे हैं. इसके अलावा हमने इस साल दिसंबर में शादी करने का भी सोचा है.
लेकिन रानी ने अपने होने वाले पार्टनर के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया है. रानी ने कहा कि अभी शादी की डेट कंफर्म नहीं हुई है. जब शादी की डेट कंफर्म हो जाएगी तो उसके एक महीना पहले वे अपने फैंस को बॉयफ्रेंड के बारे में बताएंगी. उन्होंने कहा कि वे एक टीवी एक्टर है.
शादी की बात पर रानी ने बताया कि दोनों का परिवार शादी की तैयारियों पर काम कर रहा है. परिवार और दोस्ती की मौजूदगी में उनकी निकाह सेरेमनी होगी.