ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / movies / ससुर की शोक सभा में खुश दिखी एक्ट्रेस मोनालिसा, फैंस ने कहा -...

ससुर की शोक सभा में खुश दिखी एक्ट्रेस मोनालिसा, फैंस ने कहा - स्माइल देखो मैडम की, देखें तस्वीरें

12-Aug-2019 05:05 PM

By 7

DESK : अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहने वाली भोजपुरी (Bhojpuri) ऐक्ट्रेस (Actress) मोनालिसा (Monalisa) जोरदार तरीके से ट्रोल हुई हैं. ससुर की शोक सभा में मुस्कुराते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम (Instagram) पर डालने के बाद लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, इस तस्वीर में चारों तरफ गम का माहौल है और मोनालिसा स्माइल देती हुई तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं. https://www.instagram.com/p/B06GNY6AeD6/ भोजपुरी मूवी (Bhojpuri Movie) में सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav 'Nirahua') के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी मोनालिसा का मजाक उड़ाया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर ट्रोल हो रहीं ये तस्वीरें मोनालिसा के ससुर के देहांत के बाद उनकी तेरहवीं की हैं. इन तस्वीरों में भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं. विक्रांत और मोनालिसा ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में पिता की तस्वीर के पास विक्रांत-मोनालिसा और बाकी घरवाले भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि बीते 28 जुलाई को मोनालिसा के ससुर का निधन हो गया था, जो लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे. https://www.instagram.com/p/B05io_glVsS/ शोक सभा की इस तस्वीर को देखते हुए सोशल मीडिया यूज़र्स मोनालिसा को ट्रोल करने लगे हैं. इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में मोनालिसा फटॉग्रफर के सामने हंसते हुए पोज़ दे रही हैं. एक यूजर ने लिखा, ' स्माइल देखो मैडम की.' एक ने लिखा है, 'शोकसभा में हंसी आ रही, यही सभ्यता है हमारी.' एक अन्य यूज़र ने कहा, 'ये तो हद ही हो गई तेरहवीं को भी नहीं छोड़ा. इन्हें यहां भी हंसी आ रही है.'