PATNA : महिलाओं के साथ लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से हर कोई आहत है. देश में बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार की घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं. भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल राघवानी ने रेपिस्ट और बदमाशों को करारा जवाब दिया है. सोशल मीडिया के माध्यम से काजल ने मनचलों और बदमाशों को नसीहत दी है.


अल्लाह तुम्हें समझा देगा
भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि 'किसी की बेटी को इतनी ही तकलीफ दो जितनी की तुम अपनी बेटी के लिए सह सको. वरना दुनिया कितनी गोल है. ये अल्लाह तुम्हें समझा देगा.' काजल ने यह टिक टॉक वीडियो बनाया है. जिसमें वह काफी भायुक दिखाई दे रही हैं. 


 




 

View this post on Instagram

 








#🙏 betiya sabki hoti hain or jo jesa karega dusroki betiyo k sath aaghe wo b utna he sahega aur dekhega apni betike sath kyuki #bhagwan sirf ek ki nahi sunta 🙏 to unlogoko kehna chahungi jo dusro ki betiyo ki #bahen ki #maa ki #izzat nahi karte sambhal jao bhagwan hain jo kabhi kahin nahi jayenge magar aap kab tak hain woto wahi decide karenge. Sharam ki baat hain apne ghar ki aurato ki izzat karte ho baki sab to #🙏🙏🙏 unlogoki nazar me #😷😷😷 apni beti #beti or dusro ki #😷

A post shared by  Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on



क्या कहा काजल राघवानी ने
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंस्टा पर यह वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा कि 'बेटियां सबकी होती हैं और जो जैसा करेगा दूसरों की बेटियों के साथ आगे वो भी उतना ही सहेगा और देखेगा अपनी बेटियों के साथ. क्योंकि भगवान सिर्फ एक की नहीं सुनता. तो उनलोगों को कहना चाहूंगी कि जो दूसरों की बेटियों की, बहन की और मां की इज्जत नहीं नहीं करते हैं. संभल जाओ भगवान हैं, जो कभी कहीं नहीं जायेंगे मगर आप कब तक हैं वो डिसाइड करेंगे. शर्म की बात है, अपने घर की औरतों की इज्जत करते हो बाकि सब तो उनलोगों की नजर में...अपनी बेटी, बेटी है और दूसरे की...'