मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2020 04:07 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. अक्षरा सिंह ने आज तीन जगहों पर सभा को संबोधित किया और वहां से खड़े एक पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की.

हेलीकॉप्टर से कर रही प्रचार
अक्षरा सिंह एक पार्टी को लेकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. वह हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार करने के लिए जा रही है. आज अक्षरा सिंह ने नोखा,नासरीगंज,राजपुर सौंडिक में सभा को संबोधित किया. अक्षरा के आने की सूचना पार्टी के द्वारा पहले से क्षेत्र में लोगों को दिया गया था. जिसके कारण भारी संख्या में लोग अक्षरा को देखने के लिए पहुंचे हुए थे. लेकिन देखना है कि अक्षरा को देखने पहुंचे लोग संबंधित पार्टी को वोट देते हैं या नहीं. लेकिन पार्टी ने भीड़ जुटाने के लिए अक्षरा का सहारा लिया.
खेसारी भी कर चुके हैं प्रचार
भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल यादव भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव अपने गृह जिले में छपरा में एक आरजेडी उम्मीदवार के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया और वोट देने की अपील की. भोजपुरी सिंगर देवी भी चुनाव प्रचार कर रही है. 23 अक्टूबर को गया में एक प्रत्याशी का चुनाव प्रचार किया.