Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
16-Feb-2023 01:15 PM
By First Bihar
DESK : भोजपुरी के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस अपने दम पर और कड़ी मेहनत से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। इन्हीं के बदोलत आज भोजपुरी इंडस्ट्री उंचाईयों को छु रही है। ऐसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर हैं प्रदीप पांडे चिंटू। प्रदीप पांडे चिंटू ने कम उम्र में ही कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम कर लिया है। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में हर रोज नई कीर्तयमान बना रहे हैं। हाल ही में प्रदीप पांडे चिंटू ने 17वें भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं एक बार फिर प्रदीप पांडे चिंटू ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है।
दरअसल, प्रदीप पांडे चिंटू को मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवार्ड में बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है जिसके बाद प्रदीप पांडे चिंटू ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के बीच अपनी इस खुशी को जाहिर किया और लिखा कर अपने फैंस से कहा कि, ये सब आपके प्यार और विश्वास का नतीजा है कि एक बार फिर मैंने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता है।आप सभी को दिल से थैंक्यू बता दें कि, प्रदीप पांडे चिंटू ने अबतक 4 बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीत चुके हैं जोकि एक्टर्स के साथ -साथ भोजपुरी सिनेमा और उनके फैंस के लिए भी बड़ी गर्व की बात है ।इसके साथ ही प्रदीप पांडे चिंटू भोजपुरी के पहले ऐसे एक्टर बन गये हैं जिन्होंने 4 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
अपने अदाकारी और फिल्मों में अपने धमाकेदार रोल से चर्चित प्रदीप पांडे चिंटू को भोजपुरी इंडस्ट्री का शाहरुख खान कहा जाने लगा है। सोशल मीडिया पर इनके फैंस पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे से भी ज्यादा हैं। प्रदीप पांडे चिंटू ने झारखंड में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, अयोध्या में आयाजित भोजपुरी सिने अवॉर्ड के साथ 17वें फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीत चुके हैं।