ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / movies / 'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' फेम सहदेव दिरदो का हुआ...

'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' फेम सहदेव दिरदो का हुआ एक्सीडेंट, हॉस्पिटल में एडमिट

28-Dec-2021 09:03 PM

DESK: 'बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' फेम सहदेव दिरदो का एक्सीडेंट हो गया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छतीसगढ़ के सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया है। 


बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ 'बसपन का प्यार' गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि सहदेव अपने एक परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस बीच शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाइक चलाने वाले व्यक्ति को मामूली चोटे आई है। सहदेव की हालत को देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।


सुकमा के कलेक्टर ने बताया कि सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक से निकला था। बाइक पर तीन लोग सवार थे। सहदेव सबसे लास्ट में बैठा हुआ था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 


बचपन को 'बसपन' कहने के मासूम अंदाज के कारण सहदेव का सहदेव का गाना 'बसपन का प्यार' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को 'बसपन' कहता है। उसका मासूम अंदाज ही लोगों को बेहद अच्छा लगा। कई सेलीब्रेटिज भी सहदेव के वीडियो को शेयर कर चुके है। 


सुकमा के कलेक्टर और SP सहदेव को देखने पहुंचे और डॉक्टरों से मिलकर उसकी स्थिति का जायजा लिया। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि स हदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।