मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Nov-2020 11:44 AM
DESK : कोरोना को लेकर देश भले ही लॉकडाउन से अनलॉक हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी कोरोना का कहर जारी है. कोरोना ने इस साल हमारे बीच से कई बॉलीवुड एक्टर से छीन लिए.
मंगलवार को कोरोना से बॉलीवुड एक्टर हरीश बंचटा का निधन हो गया. हरीश बंचटा ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. वह 18 साल से बॉलीवुड में एक्टिव थे.
शिमला के चौपाल के शंठा के रहने वाले हरीश बंचटा ने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. बजरंगी भाईजान में हरीश ने पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी और लोगों ने उनकी भूमिका को काफी पसंद की थी. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है. सीआईडी और क्राइम पेट्रोल में अभिनय कर चुके हैं. दुख की बात यह है कि एक दिन पहले ही उनकी मां का देहांत हुआ था.