Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा
04-Oct-2020 08:37 PM
DESK : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बाहुबली फेम एक्ट्रेस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को कोरोना हो गया है. शूटिंग के दौरान जब तमन्ना भाटिया का कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाई गई हैं. कोरोना टेस्टिंग में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तमन्ना वेब-सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद में थीं, जब उनमें कोरोनावायरस के लक्षण नजर आये हैं. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके फैन्स जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. आपको बता दें कि अगस्त के महीने में तमन्ना भाटिया के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसकी जानकारी तमन्ना सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी थी. उन्होंने लिखा था, “मेरे माता-पिता में कोरोनावायरस के लक्षण नजर आए हैं. सावधानी बरतते हुए हम सभी का कोरोना टेस्ट हुआ है. माता-पिता कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्टाफ भी सुरक्षित है.”

बता दें, इससे पहले भी बॉलीवुड की कई हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन से लेकर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, आफताब शिवदासानी, जेनेलिया डिसूजा सहित कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि ये सभी अब ठीक हो चुके हैं.

वहीं इन दिनों काफी टीवी स्टार्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस लिस्ट में अंश बागरी, विकास और उनकी पत्नी प्रियंका कलंत्री, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, शरद मल्होत्रा, श्वेता तिवारी जैसे नाम शामिल हैं.

