खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Oct-2021 02:49 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है जहां क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी फिर खारिज हो गयी है। आर्यन को मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बेल नहीं मिली। मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन, मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
आज आर्यन खान समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई की गयी। इस दौरान एनडीपीएस कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन समेत तीन आरोपियों को जमानत देने से मना कर दिया है। आर्यन को अब कुछ दिन और मुंबई की आर्थर रोड जेल में रहना पड़ेगा।
मुंबई के सेशंस कोर्ट में आर्यन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई की गई। जिसमें कोर्ट ने आर्यन की ज़मानत याचिका खारिज को खारिज कर दिया है। अब शाहरुख खान के वकील अमित देसाई बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन की ज़मानत के लिए अपील करेंगे।
गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन को मुंबई से गोव जा रहे एक क्रूज से रेव पार्टी करते हिरासत में लिया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 3 अक्टूबर को गिरफ़्तारी के बाद आर्यन की ज़मानत पर पहली सुनवाई 4 अक्टूबर को हुई थी जहां कोर्ट ने उनकी अर्जी ख़ारिज करते हुए अगली तारीख 7 अक्टूबर की दी थी।
7 अक्टूबर को कोर्ट ने फिर से उनकी ज़मानत अर्जी खारिज कर दी थी। 8 अक्टूबर के बाद से वह मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। जेल में आर्यन को कैदी नंबर 956 का बैच मिला है। आर्यन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जिसकी अवधि 21 अक्टूबर को खत्म हो रही है।