गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
27-May-2022 02:04 PM
DESK: बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के नाम से प्रसिद्ध फिल्म एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि NCB ने जो 6 हजार पन्ने की चार्जशीट कोर्ट में दायर की थी उसमें आर्यन खान का नाम ही नहीं था।
मुंबई के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में एनसीबी ने 6 हजार पन्ने की चार्जशीट स्पेशल NDPS कोर्ट में दर्ज की थी। जिसमें सबसे बड़े आरोपी के रूप में पेश किए गए आर्यन को क्लीन चिट मिल गई है। बता दें कि आर्यन खान को 2 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था और 26 दिन बाद जमानत मिली थी। मामले में आर्यन समेत 19 लोग आरोपी थे।
चार्जशीट के अनुसार एनसीबी की एसआईटी को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी सिंडिकेट का हिस्सा था। NCB के अधिकारी ने बताया कि आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी आरोपी नशे की हालत में पाए गये थे। NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अब 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
सबूतों के अभाव में अन्य 6 के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है। इस मामले में NCB डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। चार्जशीट के अनुसार SIT जांच के दौरान क्रूज पर जो छापेमारी की गयी उसमें कई अनियमितताएं मिली हैं। कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाये थे जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था।