ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

Mahakumbh 2025: टीवी के 'राम' ने लगाई संगम में डुबकी, जय श्री राम के लगे नारे

Arun Govil in Mahakumbh: रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल करने वाले एक्टर अरुण गोविल ने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

 Arun Govil in Mahakumbh

28-Jan-2025 02:13 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Arun Govil in Mahakumbh: रामानंद सागर के सीरियल रामायण में भगवान राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें। संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने भंडारे में प्रसाद का भी वितरण किया।


एक्टर अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया एक्स के हैंडल से महाकुंभ की तस्वीरें शेयर की और लिखा, ''सनातन संस्कृति का महोत्सव, आस्था का महायज्ञ ,एकता, समता,  धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक तथा राष्ट्रीय एकता और समरसता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा महासमागम महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम में पावन स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती सभी का कल्याण करें।''


आपको बता दें कि संगम में डुबकी लगाने के बाद अरुण गोविल ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा। भक्त एक-एक करके उनसे प्रसाद ले रहे थे तो वहीं कुछ लोग उनके सामने 'जय श्री राम' के नारे भी लगा रहे थे। अरुण गोविल ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी भेंट की। बाबा बागेश्वर से मुलाकात के बाद उन्होंने लिखा,''आज प्रयागराज में पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट और दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय श्री राम''।