कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी
20-Sep-2020 08:37 AM
MUMBAI: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर एक एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. जिसे बाद फिर से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है. एक्ट्रेस ने इसको लेकर सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने पीएम से मदद और कार्रवाई की गुहार लगाई है. एक्ट्रेस ने अनुराग से जान को खतरा बताया है.
पायल घोष ने लगाया गंभीर आरोप
आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट किया है कि अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. एक्ट्रेस के गुहार के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्शन में आ गया है. आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा ट्वीट कर कहा कि पायल आप लिखित शिकायत आयोग को भेजे. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पायल के पक्ष में एक्ट्रेस कंगना रनौत भी आ गई है. कंगना ने कहा है कि अनुराग को जल्द गिरफ्तार करना चाहिए.
अनुराग ने दी सफाई
अनुराग ने कहा कि मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं. बाकी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं , बाकी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच क्या बात है, इतना समय ले लिया. मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है . बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा. यह भी पता है कि पता नहीं कहां- कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं. इंतेज़ार है.