बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Aug-2025 01:15 PM
By FIRST BIHAR
Anjali Raghav on Pawan Singh: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के वीडियो के कारण ट्रोल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंजलि असहज दिख रही हैं। इस घटना के बाद अंजलि ने चुप्पी तोड़ी और साफ तौर पर कहा कि वह अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी।
अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने पूरी घटना के बारे में बताया। वीडियो में अंजलि कहती हैं, "राम राम जी, मुझे आपसे एक जरूरी बात करनी है, क्योंकि दो दिन से मैं परेशान हूं। लगातार मुझे डीएम मिल रहे हैं, जिसमें लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि लखनऊ वाली घटना पर मैंने कुछ क्यों नहीं कहा? क्यों नहीं एक्शन लिया? क्यों थप्पड़ नहीं मारा? कुछ लोग मुझे गलत समझ रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं कि मैं तो हंस रही थी, मजे ले रही थी।"
अंजलि ने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए, क्योंकि पवन सिंह जी खुद लखनऊ के रहने वाले हैं, और वहां की पूरी भीड़ उनका फैन बेस थी। अगर मैंने कुछ भी कहा होता, तो क्या वे मुझे सपोर्ट करते?"
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब शूट के लिए फोन आया था, तो सभी चीजें क्लियर की गई थीं, और किसी तरह की असुविधा नहीं हुई थी। लेकिन लखनऊ में जब पवन सिंह ने उन्हें स्टेज पर टच किया, तो अंजलि असहज हो गईं। इस घटना के बाद अंजलि ने सोचा था कि बात सुलझ जाएगी, लेकिन मामला बढ़ता गया और उन्होंने खुद को अकेला महसूस किया।
अंजलि ने यह भी कहा, "मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करने का समर्थन नहीं करती। अगर ये सब हरियाणा में हुआ होता, तो पब्लिक खुद जवाब दे देती। अब मुझे यह एहसास हुआ है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।"
बता दें कि अंजलि राघव, जो हरियाणा की फेमस डांसर और एक्ट्रेस हैं, ने कई सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उनके म्यूजिक वीडियो 'चंद्रवाल देखूंगी' और 'गिरे ये आंसू' को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है।