ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / movies / अनिल कपूर ने दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते को लेकर दिया...

अनिल कपूर ने दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते को लेकर दिया हिंट, कही ये बात

05-Jan-2021 12:10 PM

DESK : दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशन की बात किसी से भी नहीं छिपी है. भले ही दोनों सलेब्स अपने रिश्ते को लेकर अभी पब्लिक नहीं हुए हैं. लेकिन उनकी नजदीकियों और साथ ही उनकी बॉन्डिंग देखकर कोई उनके रिलेशनशिप की बात को कोई झुठला भी नहीं सकता है. अब इस रिश्ते का अनिल कपूर ने भी पर्दाफाश कर दिया है. हालंकि अनिल कपूर ने गलती से ही 'द कपिल शर्मा शो' में कुछ जवाब देने के दौरान इस रिश्ते की पोल खोल दी. 


इन सबके अलावा भी अनिल कपूर ने बहुत सारी मजेदार बातें कहीं. उन्होंने कहा कि वो कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग को अपनी तरफ लाना चाहेंगे. साथ हीं जब उनसे पूछा गया कि वे किस सेलेब्रिटी का वार्डरोब चुराना चाहेंगे तो इसपर अन‍िल ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे अमिताभ बच्चन के सारे कपड़े चुरा लेंगे. हालांकि बाद में अन‍िल ने सफाई देते हुए कि वे जानना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन इतने सालों से हिंदुस्तान के महान कलाकर हैं, तो उनके पास पता नहीं कितने कपड़े होंगे. 


वहीं अगर हम बात करें दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की, तो खबर थी कि दोनों साथ में मालदीव वेकेशन पर गए हुए थे. सोशल मीड‍िया पर वायरल उनकी तस्वीरें मालदीव से थीं. दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया था. शो में कप‍िल, अन‍िल कपूर से पूछते हैं कि वो कौन सा एक्टर या एक्ट्रेस हैं जिसके किचन में जाकर आप उनके खाने की रेसिपी चुराना चाहेंगे. इस चीज़ पर अन‍िल जवाब देते हैं टाइगर श्रॉफ, साथ ही आगे वो कहते हैं- "उसकी वो दिशा पाटनी के साथ जब मैं काम कर रहा था तब मैंने सोचा कि टाइगर के साथ तो काम करने का मौका नहीं मिला है अब तक पर दिशा जी के साथ मैं काम कर चुका हूं". इतना कहने के तुरंत बाद ही अन‍िल अपनी कही हुई बात पर कवर अप करते हुए कहते हैं- "टाइगर और दिशा की अच्छी दोस्ती है तो मैंने दिशा की ही डायट ले ली."