खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Oct-2021 01:36 PM
DESK : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अमिताभ पान मसाले के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चे में रहे हैं. लेकिन इस बीच अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आई है. अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी लंबे अरसे बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. दरअसल हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन का आमना-सामना कौन बनेगा करोड़पति में होने वाला है.
बॉलीवुड की सुपर ब्लॉकबस्टर शोले के 46 साल पूरे होने के बाद अब इसका जश्न छोटे पर्दे पर मनाने की तैयारी है. कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने हेमा मालिनी और फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी नजर आएंगे. केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में खास मेहमान हेमा मालिनी होंगी और उनके साथ शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी होंगे. यह दोनों जब अमिताभ के सामने बैठेंगे तो शोले फिल्म से जुड़ी यादें ताजा हो जाएंगी.
15 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला कौन बनेगा करोड़पति का यह एपिसोड बेहद शानदार होगा. इसको लेकर अभी से सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं. हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन दोनों ने शोले फिल्म में किरदार निभाया था. हेमा मालिनी का किरदार बसंती का था तो शोले में जय का ना भूलने वाला किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था. हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी केबीसी के इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर जो रकम जीतेंगे वह सामाजिक कार्यों के लिए दान दे देंगे.