ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / movies / बॉलीवुड में कोरोना का ‘सिलसिला’ : फिल्म अभिनेत्री रेखा का बंगला सील हुआ,...

बॉलीवुड में कोरोना का ‘सिलसिला’ : फिल्म अभिनेत्री रेखा का बंगला सील हुआ, सेक्यूरिटी गार्ड पाया गया पॉजिटिव

12-Jul-2020 06:16 AM

DESK : बॉलीवुड पर शनिवार की रात पड़ी कोरोना की छाया अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के साथ सदाबहार एकट्रेस रेखा के बंगले सी स्प्रिंग्स तक पहुंच गयी. रेखा के बंगले की सुरक्षा में लगा गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद मुंबई के उनके बंगले को सील कर दिया गया है. हालांकि रेखा के स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है. 


रेखा के घर सील, बीएमसी ने लगाया बोर्ड

अभिनेत्री रेखा का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और इसका नाम सी स्प्रिंग्स है. शनिवार की रात इस बंगले के बाहर बीएमसी ने एक आधिकारिक नोटिस लगा दी है. इसमें रेखा के बंगले सी स्प्रिंग्स को कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है. बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक रेखा के बंगले की सुरक्षा के लिए हमेशा दो सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं. उनमें से एक का कुछ दिन पहले COVID-19 पॉजिटिव का टेस्ट किया गया था. टेस्ट में गार्ड पॉजिटिव पाया गया है. उसे इलाज के लिए  मुंबई के बीकेसी में भर्ती कराया गया है. इसके बाद ही बीएमसी ने बंगले को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर पूरे क्षेत्र को सैनीटाइज करना शुरू कर दिया है.

रेखा के स्वास्थ्य की कोई जानकारी नहीं

बंगले के गार्ड के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अभिनेत्री रेखा के स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. अभी तक रेखा या उनके प्रवक्ता द्वारा इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. शनिवार की रात ये खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर रेखा के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चर्चायें होती रहीं. 

बॉलीवुड पर कोरोना का ग्रहण

गौरतलब है कि शनिवार की रात ही अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आयी. दोनों को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले पिछले महीने आमिर खान के घरेलू स्टाफ में से एक का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था. इसके बाद आमिर खान की पूरी फैमिली ने अपना टेस्ट कराया था. सभी निगेटिव पाये गये थे. वहीं, अभिनेत्री जान्हवी कपूर और फिल्म निर्मात करण जौहर के स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया था.