ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / movies / आम्रपाली की फिल्म 'दाग एगो लांछन' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, देखें फर्स्ट...

आम्रपाली की फिल्म 'दाग एगो लांछन' का ट्रेलर कल होगा रिलीज, देखें फर्स्ट लुक

11-Feb-2023 11:58 AM

By First Bihar

DESK: भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉटेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली की नई धामकेदार फिल्म जल्द ही परदे पर आने वाली है। इस फिल्म की ट्रेलर कल यानि 12 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फर्स्ट लूक आउट किया जा चुका है। अब आम्रपाली ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज होने की डेट बताई। 


news image


दरअसल, भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की नई फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम 'दाग एगो लांछन' है। फिल्म जल्द ही परदे पर रिलीज होगी। बता दें कि यह फिल्म आमतौर पर समाज में और परिवार में होने वाले मुद्दों पर आधारित है। वहीं इस फिल्म में आम्रपाली का साथ भोजपुरी के स्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय और विक्रांत सिंह राजपुत दे रहे हैं। आम्रपाली की एक सहयोगी ने उन्हें टैग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की डेट बताई है। साथ ही लिखा कि इंतजार खत्म हुआ, कल सुबह 6 बजे यूट्यूब चैनल 'इंटर टेन रंगीला' पर फिल्म का ट्रेलर देखना ना भुलें। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस ने आम्रपाली को शुभकामनाएं देना शुरु कर दिया है। सभी कल ट्रेलर के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। 


news image


वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो, फिल्म में आम्रपाली एक प्रेगनेंट महिला के किरदार निभा रही हैं। साथ ही पोस्टर में दोनों साइड में दोनों अभिनेता का फोटो लगा है। फिल्म के दुसरे पोस्टर में आम्रपाली और रितेश पांडेय की प्यारी सी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म की पोस्टर ही दर्शकों को आक्रर्षित करने वाली है और साथ ही लोगों के मन में कई सवालों को भी उठा रही है। जिसका जबाव फिल्म के रिलीज होने के बाद ही मिलेगा। फिलहाल सभी की नजर कल रिलीज होने वाली ट्रेलर पर है। बता दें कि फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। आम्रपाली, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत के साथ- साथ रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।