Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Feb-2023 03:43 PM
By First Bihar
DESK: अलिया भट्ट ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी और उन लोगों पर गुस्सा जाहिर किया था जो बिना परमिशन अलिया की फोटो क्लिक करते हैं. वहीं इस पोस्ट के बाद आलिया के सपोर्ट में कई सेलेब्स आ गए हैं. करण जौहर, अनुष्का शर्मा और अर्जुन कपूर ने आलिया के सपोर्ट में अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर किए हैं.
बता दें आलिया भट्ट की फोटो ई-टाइम्स के पोर्टल ने पब्लिश की थी. इस फोटो में आलिया भट्ट बांद्रा स्थित अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी हुई नजर आई. आलिया ने इस फोटो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की और लिखा था, ‘क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हो. ये एक अच्छी दोपहर थी जब में अपने घर के लिविंग एरिया में थी, तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई मुझे देख रहा है. जैसे ही मैंने ऊपर देखा मेरे घर के पड़ोस में बनी बिल्डिंग पर दो लोग कैमरा लिए खड़े हैं. क्या ये दुनिया में हो सकता है. क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आपने क्रॉस कर दी है.’ इस पोस्ट को आलिया ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया है.

अनुष्का का रिएक्शन
आलिया के इस पोस्ट के बाद कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट में आ गए और लाइन क्रॉस करने के लिए पैपराज़ी की आलोचना भी की. बता दे कि इसपर अनुष्का ने लिखा दो साल पहले इसी तरह की घटना का सामना बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने किया था. उस समय विराट कोहली के होटल के कमरे का एक वीडियो भी लीक हो गया था. वहीं एक्ट्रेस ने आलिया की स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, "यह पहली बार नहीं है जब वे ऐसा कर रहे हैं. करीब दो साल पहले हमने उनकी इसी वजह से क्लास लगाई थी. आपको लगता है कि ऐसा करते आप लोग इज्जत हासिल कर लोगे. आपको निजता का सम्मान करना होगा. बिल्कुल शर्मनाक! बार-बार रिक्वेस्ट करने के बावजूद यही वे लोग थे जो हमारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट कर रहे थे."

करण जौहर ने दिया जवाब
वही करण जौहर ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में पोस्ट में लिखा, प्राइवेसी के इस डिस्गस्टिंग इनवेजन का कोई जस्टिफिकेशन नहीं है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हर कोई हमेशा मीडिया और पैपराज़ी के लिए होता है और हमेशा मिलनसार होता है. लेकिन एक लिमिट होनी चाहिए. यह किसी के अपने घरों में सेफ महसूस करने के अधिकार के बारे में है. यह एक्टर्स या फेमस सेलेब्स के बारे में नहीं है. यह बेसिक ह्यूमन राइट्स है!
अर्जुन कपूर ने भी किया सपोर्ट
एक्टर अर्जुन कपूर ने भी आलिया की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, यह सारी हदें पार कर रहा है अगर एक महिला अपने घर में सेफ नहीं है तो एक सेकंड के लिए भूल जाइए कि वह एक पब्लिक फिगर है या नहीं. किसी भी समझदार व्यक्ति को जो अपने लिविंग नीड्स के लिए पब्लिक फिगर की तस्वीरें लेता है, उसे पता होना चाहिए कि यह पथेटिक है और ये मीडिया के वे लोग हैं जिन पर हमने भरोसा किया है. वे यहां काम के लिए हैं ना कि महिलाओं को अनसेफ महसूस कराने या किसी की प्राइवेसी में दखल देने के लिए हैं.
