ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर क्यों हो रही आलिया भट्ट की फजीहत, अभिनेत्री...

Alia Bhatt: सोशल मीडिया पर क्यों हो रही आलिया भट्ट की फजीहत, अभिनेत्री ने कान्स डेब्यू भी किया कैंसिल?

Alia Bhatt: क्या सच में आलिया भट्ट ने भारत-पाक तनाव के कारण कान्स डेब्यू कैंसिल कर दिया है? सोशल मीडिया पर क्यों हो रही एक्ट्रेस की ट्रोलिंग?

14-May-2025 11:21 AM

By First Bihar

Alia Bhatt: भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव ने न केवल सीमा पर बल्कि देश के माहौल को भी प्रभावित किया है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया, जिसमें 7 मई को 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा हुई, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं हैं। अब खबर है कि आलिया ने भारत-पाक तनाव के कारण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू को भी कैंसिल कर दिया है। 


जैसा कि सभी जानते हैं पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन आलिया भट्ट ने 20 दिनों तक इस पर कोई बयान नहीं दिया। फिर 13 मई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें भारतीय सैनिकों की बहादुरी की तारीफ की और शहीदों के प्रति संवेदना जताई। आलिया ने लिखा, "बीती कुछ रातें अलग थीं। हर न्यूज नोटिफिकेशन पर नजर रहती थी। जब हम घरों में सो रहे होते हैं, तब सरहद पर जवान हमारी रक्षा कर रहे होते हैं।" उन्होंने "जय हिंद" के साथ पोस्ट खत्म की, लेकिन पोस्ट में देरी और पाकिस्तान का नाम न लेने की वजह से उनकी आलोचना हुई।


आलिया की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खामोशी को लेकर खूब सवाल उठे। यूजर्स ने उन्हें देर से बोलने के लिए ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, "20 दिन बाद नींद खुली? बहुत चालाकी भरा पोस्ट, पाकिस्तान का जिक्र तक नहीं है इसमें।" कुछ ने उनकी ब्रिटिश नागरिकता को निशाना बनाया, जो उन्हें मां सोनी राजदान से मिली है। सोनी ने भी 10 मई को शांति की अपील वाली एक याचिका का समर्थन किया था, जिसे कई लोगों ने "देश विरोधी" करार दिया। इसने आलिया की ट्रोलिंग को और बढ़ा दिया, और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठे।


उधर मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट 13 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू करने वाली थीं। वह लोरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने वाली थीं। लेकिन भारत-पाक तनाव को देखते हुए उन्होंने आखिरी वक्त पर यह प्लान कैंसिल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि आलिया इस मुश्किल वक्त में देश में रहना चाहती हैं। हालांकि, आलिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है, और यह भी कहा गया कि वह बाद में इस फेस्टिवल में शामिल हो सकती हैं।