ब्रेकिंग न्यूज़

‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई FASTag : हाईवे पर सफर होगा महंगा या आसान? जानिए नया टोल नियम, नोट कर लें यह तारीख; बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान को लेकर शंकराचार्य ने मोहन भागवत को दी नसीहत, कहा..आप शादी करके बच्चे पैदा क्यों नहीं करते! मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी मोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

Home / movies / अक्षरा सिंह को गंदी-गंदी गालियां दे रहे फैंस, इस तरीके से पटना आने...

अक्षरा सिंह को गंदी-गंदी गालियां दे रहे फैंस, इस तरीके से पटना आने पर हैं नाराज, देखें Video

08-Feb-2020 04:41 PM

PATNA : भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. पवन सिंह से ब्रेक अप के बाद लगातार विवादों में रहने वाली अक्षरा एक बार फिर से नई कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं. इन दिनों अक्षरा फिल्म 'लैला मजनू' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. इस फिल्म में उन्होंने प्रदीप पांडेय 'चिंटू' के साथ काम किया है. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के पहले ही दिन यह फिल्म बिहार और झारखंड के अधिकतर सिनेमाघरों में एकसाथ रिलीज हुई है. 

news image


फिल्म 'लैला मजनू' के प्रमोशन में जुटी अक्षरा राजधानी पटना में भी जमकर इस फिल्म को प्रमोट कर रही हैं. फिल्म देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है. इसी सिलसिले में अक्षरा पटना के वीणा सिनेमाहॉल में फिल्‍म का प्रमोशन करने पहुंची. अक्षरा सिंह फिल्म लैला मजनू की किरदार के गेटअप में ही पहुंची. अक्षरा सिंह के फैंस उनको रोज डे के अवसर पर उन्‍हें पिंक और येलो गुलाब भी भेंट किए. उनके साथ सेल्‍फियां भी लीं. अक्षरा सिंह ने कहा कि जितना प्‍यार आप हमें दे रहे हैं, उससे ज्‍यादा हमारी फिल्‍मों को दें. मोहब्‍बत के दिन में हम आपके लिए एक बेहतरीन फिल्‍म लेकर आए हैं. दर्शकों का जिस तरह से प्‍यार मिला है, वह हमारे लिए बड़ी बात है. 

news image


अक्षरा को लेकर नया विवाद सोशल मीडिया पर सिर्फ इसलिए है क्योंकि वह लैला की गेटअप में फैंस के बीच पहुंची. सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. लेकिन सोशल मीडिया पर अक्षरा को अच्छे कमेंट नहीं मिल रहे हैं. अक्षरा ने हिजाब में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. जिसके बाद लोग उनको भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं. अक्षरा को गंदी-गंदी गलियां लिख रहे हैं. 

news image

इंस्टाग्राम पर 24 घंटे भी नहीं हुए कि अक्षरा के 20 हजार से अधिक फैंस ने इस तस्वीर को लाइक किया. वहीं हजारों लोगों ने कमेंट्स भी किये. मोहम्मद शमीम नाम के एक यूजर ने लिखा कि 'कब से धर्म चेंज कर ली.' धनंजय नाम के एक युवक ने गालियां तक लिख डाली. धनंजय ने आगे लिखा कि 'तुम राजपूत को बदनाम कर रही हो.' इसी तरीके के कई कमेंट्स से अक्षरा को ट्रोल किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर दर्शकों पर अक्षरा सिंह और चिंटू पांडेय का जादू सर चढ़कर बोल रहा है. वैसे भी फिल्म के निर्माताओं ने इसे लेकर कहा था कि फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्‍योंकि य‍ह कहानी आज के 'लैला मजनू' की है. यह एक ऐतिहासिक कहानी है आज के अंदाज में. फिल्म 'लैला मजनू' के निर्देशक महमूद आलम हैं.