ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

Home / movies / गाली-गलौज और मारपीट के बाद अक्षरा सिंह ने रितेश पांडेय को माफ किया,...

गाली-गलौज और मारपीट के बाद अक्षरा सिंह ने रितेश पांडेय को माफ किया, पुलिस में की गयी शिकायत वापस ली

25-May-2020 06:38 PM

VARANASI : भोजपुरी गायक रितेश पांडेय पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने रितेश को माफ कर दिया है. अक्षरा सिंह ने आज रितेश पांडेय और उनके पूरे परिवार को घंटों थाने में इंतजार कराया और फिर सुलह कर लिया.


क्या है पूरा मामला
दरअसल अक्षरा सिंह ने शनिवार को ही सारनाथ थाने में रितेश पांडेय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. वाराणसी के तिलमापुर में अक्षरा सिंह का एक स्टूडियो है. अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया था कि शनिवार को वे रितेश पांडेय के साथ शूटिंग कर रही थीं. इसी दौरान रितेश पांडेय से उनका विवाद हो गया. अक्षरा सिंह के मुताबिक रितेश पांडेय ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. जान से मारने की धमकी भी दी.


अक्षरा सिंह की शिकायत मिलने के बाद वाराणसी पुलिस एक्शन में आ गयी थी. पुलिस ने रितेश पांडेय को थाने आकर अपना पक्ष रखने को कहा था. पुलिस के मुताबिक रितेश पांडेय से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जानी थी. इस बीच रितेश पांडेय ने अक्षरा सिंह से सुलह की कोशिशें करनी भी शुरू कर दी. रितेश और उनके परिजनों ने अक्षरा सिंह की काफी मान-मनौव्वल की.


तीन घंटे तक थाने में इंतजार कराया
अक्षरा सिंह से सुलह के लिए रितेश पांडेय और  उनके बड़े भाई राजीव सहित परिवार के दूसरे लोग 11 बजे थाने पर पहुंचे. लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें लंबा इंतजार कराया. थाने से रितेश पांडेय और उनके परिजन फोन करते रहे लेकिन उन्हें तीन घंटे तक  इंतजार करने के बाद अक्षरा सिंह आशापुर चौकी पर पहुंची. पुलिस के सामने गायक रितेश पांडेय ने अपनी गलती की माफी मांगी. इसके बाद अक्षरा सिंह ने उन्हें माफ करने का फैसला लिया और मामला शांत हुआ.


थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि फिल्म प्राण जाई पर वचन न जाई से चर्चित हुई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह का तिलमापुर में स्थित एक स्टूडियो है  जहां शूटिंग के लिए आई थी. इसी बीच स्टूडियो में गायक रितेश ने उनके ऊपर अपशब्दों का प्रयोग किया जिस मामले को लेकर अक्षरा सिंह ने तहरीर दी थी . लेकिन बाद में दोनों की सहमति से मामले को सुलझा लिया गया है.