ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Dec-2019 03:00 PM
DESK : अपने अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को प्याज वाला इयररिंग गिफ्ट किया है. इसकी जानकारी ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंटर से शेयर कर दी है.
ट्वीकल खन्ना ने प्याज वाले इयररिंग की एक फोटो पोस्ट की है और उसके साथ लिखा है कि 'मेरे पार्टनर ने कपिल शर्मा शो से वापस आने के बाद मुझे प्याज वाला इयररिंग गिफ्ट किया है. उन्होंने कहा कि ये गिफ्ट वे करीना के लिए ले गए थे, पर करीना की इस गिफ्ट में दिलचस्पी नहीं देख वे मेरे लिए लेकर आए. उन्होंने मुझे कहा कि मुझे पता है कि तुम्हें ये पसंद आएंगे. कभी-कभी ये छोटी-छोटी चीज़ें दिल को छू लेती हैं.'
बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' के प्रमोशन में बिजी हैं. वहीं ट्विंकल प्याज के दामों को लेकर पहले भी तस्वीर शेयर कर चुकी हैं, जिसमें वह हाथ में प्याज लिए खड़ी हैं. इसके साथ ही उन्होंने बिना प्याज वाली 5 रेसिपी भी शेयर की थी.