ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Akshay Kumar: "अक्षय को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वो हक़दार हैं", बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक का बड़ा खुलासा

Akshay Kumar: बॉलीवुड के इस दिग्गज निर्माता-निर्देशक ने अक्षय कुमार की अभिनय क्षमता की तारीफ करते हुए कहा है कि अफ़सोस की बात यह है कि लोग उन्हें इसके बावजूद गंभीरता से नहीं लेते..

22-Aug-2025 12:46 PM

By First Bihar

Akshay Kumar: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने हाल ही में अक्षय कुमार की अभिनय क्षमता की जमकर तारीफ की है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें इंडस्ट्री और दर्शकों से उतना सम्मान नहीं मिलता, जितने के वे हकदार हैं। एक इंटरव्यू में विपुल ने बताया है कि अक्षय एक शानदार अभिनेता हैं, जिन्हें शुरू में सिर्फ एक्शन हीरो के तौर पर देखा गया। बाद में उन्होंने 'हेरा फेरी' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता लेकिन आलोचकों ने फिर भी उनकी बहुमुखी प्रतिभा को गंभीरता से नहीं लिया। विपुल का मानना है कि अक्षय को खुद अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं है और वे हर एक किरदार को बड़ी ही सहजता से जीवंत कर देते हैं।


विपुल ने अक्षय के पंजाबी किरदारों पर बात करते हुए भी उनकी खूब तारीफ की। उनकी फिल्म 'नमस्ते लंदन' में उनके बेफिक्र और मस्तीखोर पंजाबी लड़के के रोल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय का यह किरदार उनके लिए स्वाभाविक था क्योंकि वे खुद पंजाबी पृष्ठभूमि से हैं। विपुल के अनुसार अक्षय कॉमेडी, एक्शन  या गंभीर दृश्यों में पूरी तरह डूब जाते हैं, फिर भी इंडस्ट्री में उनकी प्रतिभा को वह सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय बार-बार खुद को नए रूप में ढालकर दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय बने हुए हैं और यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।


विपुल ने यह भी कहा कि अक्षय के करियर में किसी ने उन्हें उनके असली पंजाबी स्वभाव को पूरी तरह उभारने वाला किरदार नहीं दिया। 'नमस्ते लंदन' में उनका किरदार इसकी एक झलक थी लेकिन विपुल को लगता है कि अक्षय में इससे भी कहीं ज्यादा संभावनाएं हैं। उन्होंने अक्षय की मेहनत और अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि वे हर रोल को पूरे दिल से निभाते हैं, फिर चाहे वह हल्का-फुल्का रोल हो या भावनात्मक।


वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय हाल ही में 'केसरी चैप्टर 2' में नजर आए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। अब वे सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही 'जॉली एलएलबी 3' में दिखेंगे जो भारतीय कानूनी कॉमेडी सीरीज का तीसरा भाग है। इस ब्लैक कॉमेडी फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी भी अहम भूमिका में होंगे।