पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
27-Feb-2021 11:03 AM
DESK : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार के दुनियाभर में करोड़ो फैंस है. यूं तो अक्षय कुमार साल भर में कई फिल्में करते हैं और अपने फैंस को खुश करते रहते हैं, पर उनके फिल्मों की चॉइस भी लोगों को खूब पसंद आती है. हाल ही में अक्षय कुमार कि फिल्म 'लक्ष्मी' को ओटीटी प्लैटफॉर्म 'डिज्नी हॉटस्टार' पर 9 नवंबर को रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने पसंद किया और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ़ भी की थी. इस मूवी को भारत में क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यूज मिले थे. वहीं भारत के अलावा फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड , फिजी, पापुआ न्यू गिनी और यूएई के थिअटर्स में रिलीज किया गया. भले ही भारत में फिल्म को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स न मिला हो लेकिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाल मचा दिया है.
इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया से दी. उन्होंने बताया है कि यूएई में 'लक्ष्मी' ने रिलीज होने के बाद 1.46 करोड़ का बिज़नेस किया है. इसी तरह फिल्म ने अब तक फिजी में 17.16 लाख, ऑस्ट्रेलिया में 70.48 लाख, पापुआ न्यू गिनी में 18 हजार और न्यू जीलैंड में 42.38 लाख का बिजनस किया है. वैसे भारत में भी ओटीटी प्लैटफॉर्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज होने वाली यह सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है.
आपको बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार ने एक ऐसा किरदार निभाया है जिसके भीतर एक किन्नर की आत्मा आ जाती है. अक्षय के अलावा फिल्म में कियारा अडवाणी, शरद केलकर, अश्विनी कलसेकर, राजेश शर्मा, आयशा रजा और मनु ऋषि मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म का डायरेक्शन राघव लॉरेंस ने किया है और यह तमिल फिल्म 'कंचना' की रीमेक है. वहीं यह फिल्म हॉरर कॉमेडी बेस्ड मूवी थी.