Toll plaza pass : टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं लगेगा टोल, जानें टोल वसूली को लेकर क्या है सरकार का नियम Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Bihar News: भूख से सूखकर कांटा हुआ पटना Zoo का सफेद बाघ! वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ Patna crime news : पैसे के विवाद में बाजार के बीच दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत दूसरा गंभीर Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह? Valmiki Tiger Reserve: हाई अलर्ट पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, अधिकारियों से लेकर वनकर्मियों तक की छुट्टियां रद्द; आखिर क्या है वजह? बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर बिहार में देर रात शराब पार्टी: पुलिस ने खलल डाली तो ग्रामीणों ने बोला हमला, थानेदार समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल; फायरिंग की खबर
26-Feb-2026 12:08 PM
By First Bihar
Celebrity Gossip News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली जोड़ी रही अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि इस बार वजह कोई नई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि पुराना रिश्ता और उस पर उठ रहे सवाल हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि पवन सिंह से जुड़ा मामला काफी पुराना हो चुका है, फिर भी उनसे बार-बार उसी विषय पर सवाल किए जाते हैं।
मुझे चैन से जीने क्यों नहीं दिया जा रहा?
एक बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं और अब अतीत में उलझकर नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने कहा कि पवन सिंह अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं, अलग-अलग जगहों पर सक्रिय हैं, लेकिन सवाल सिर्फ उनसे ही किए जाते हैं।
अक्षरा ने तीखे अंदाज में कहा, “वो 10 जगह लड़कियों के साथ घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछता। मुझे ही क्यों बार-बार कटघरे में खड़ा किया जाता है? क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं?”
उनका कहना था कि हर दूसरे-तीसरे दिन सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियोज और तस्वीरों को पवन सिंह के साथ जोड़कर पेश किया जाता है। इससे उनकी निजी जिंदगी प्रभावित होती है और उन्हें मानसिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है।
पवन सिंह से जुड़े सवालों पर आपत्ति
अक्षरा सिंह ने यह भी कहा कि अगर कोई रिश्ता खत्म हो चुका है तो उसे बार-बार उछालने का क्या मतलब है। उन्होंने सवाल उठाया कि पवन सिंह से उनके अतीत को लेकर उतनी सख्ती से सवाल क्यों नहीं किए जाते, जितने उनसे किए जाते हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या अब भी उनके मन में पवन सिंह के लिए कोई भावना बची है, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया, “वो कौन है?” यह बयान साफ तौर पर दर्शाता है कि वह उस अध्याय को पूरी तरह बंद मानती हैं।
पहले भी लगा चुकी हैं गंभीर आरोप
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाए हों। इससे पहले भी वह सार्वजनिक मंचों पर अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं। एक अन्य पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया था कि रिश्ते के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
अक्षरा ने आरोप लगाया था कि एक बार उन्हें बंद कमरे में पीटा गया। उन्होंने यह भी कहा था कि उस समय वह पवन सिंह से बेहद प्यार करती थीं और उनके साथ भविष्य देखती थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि रिश्ता टूट गया।
उन्होंने यह भी दावा किया था कि पवन सिंह चाहते थे कि वह स्टेज पर जाने से पहले उनके पैर छुएं। अगर ऐसा नहीं करतीं तो उन्हें ताने सुनने पड़ते थे। ये आरोप सामने आने के बाद इंडस्ट्री में काफी हलचल मची थी।
इंडस्ट्री में चर्चित रही जोड़ी
एक समय भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी हिट मानी जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों और स्टेज शोज में साथ काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन नजदीकियों की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं।
लेकिन ब्रेकअप के बाद मामला विवादों में घिर गया। दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। अब भले ही दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त हों, लेकिन पुराना विवाद समय-समय पर चर्चा में आ जाता है।
मैं क्यों दूं हर बार जवाब?
अक्षरा सिंह का कहना है कि वह अपने काम और भविष्य पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अब उस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि किसी एक रिश्ते को आधार बनाकर पूरी जिंदगी का आकलन करना गलत है।
फिलहाल, इस ताजा बयान के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का नाम चर्चा में है। अब देखना होगा कि पवन सिंह की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।