ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / movies / आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड पर दर्ज हुआ केस, एक्टर्स की मां ने भोजपुरी...

आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड पर दर्ज हुआ केस, एक्टर्स की मां ने भोजपुरी सिंगर पर लगाया आरोप..

27-Mar-2023 03:11 PM

By First Bihar

DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सोमेन्द्र होटल के एक कमरे में खुद की जान ले ली. जिसके बाद से पूरा भोजपुरी इंडस्ट्री में मातम छा गया है. लोगों को अभी तक यह बात का भरोसा नही हो रहा है कि आकांक्षा दुबे जैसी लड़की खुद की जान ले सकती है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में कर रही है. वहीं अब इस पूरे ममाले में एक्ट्रेस की मां ने बड़ा खुलासा किया है.


दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस की मां ने सारनाथ थाने के पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी के मौत के पीछे की वजह भोजपुरी के सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह हैं. भोजपुरी अदाकारा की मां का कहना है कि इन दोनों ने ही उनकी बेटी को उसकाया है जिसके  कारण उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने एक्ट्रेस की मां के बयान पर इन दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. 


वहीं, आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने किया श्रधांजलि अर्पित किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर लिखा है कि, निशब्द-रेस्ट इन पीस और हैस्टैग आकांक्षा दुबे लिखते हुए उन्हें श्रधांजलि अर्पित की. 


मालुम हो कि, आकांक्षा ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम की फिल्मों में काम किया था. हालांकि इनको काफी समय तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. अब बीते दिन यानी की 26 जनवरी को इनका एक गान रिलीज़ हुआ था पवन सिंह के साथ `आरा कभी हारा नहीं’ और उसी  दिन उनके मौत कि खबर सामने आई जो बहुत ही दुखदायक है.

 

आपको बताते चलें कि, 25 मार्च आकांक्षा दुबे एक बर्थडे पार्टी में गयी थी. लेकिन वह किसके बर्थडे पार्टी में गयी थी ये अभी जानकारी नही मिली है. आकांक्षा दुबे जब पार्टी से होटल लौटी तो उनको छोड़ने उनके साथ एक लड़का आया था और जब पुलिस ने उस लड़के का पता कर जब उससे बात की तो पता चला  कि वह लड़का वाराणसी के लंका थाना छेत्र के टिकरी का रहने वाला है. पुलिस ने जब उस लड़के से पूछ-ताछ की तो उस युवक ने बताया कि वो और आकांक्षा एक दुसरे को काफी अच्छे से जानते हैं. और एक्ट्रेस ने पांडेयपुर में मुझसे मिली थी और मुझ होटल तक छोड़ने को बोली तो मई छोड़ दिया. फ़िलहाल युवक से पुलिस की पूछ-ताछ जारी है.