PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार
20-Jul-2020 04:08 PM
DESK: यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह आज सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. आज वह ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह है कि अभिषेक एक्टिंग करने लगे हैं. उनका डेब्यू वीडियो को 4 दिन में 25 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. जिसके बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. दिल तोड़ के म्यूजिक वीडियो में अभिषेक के अलावा जुबीन शाह और कशिश वोहरा ने भी काम है. लेकिन सबसे अधिक चर्चा अभिषेक की हो रही है. इस एलबम में आवाज बी प्राक ने दी है.

दिल्ली में हैं तैनात
अभिषेक यूपी के बाद प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आए गए. दिल्ली में डिप्टी कमिश्रर के पद पर तैनात हैं. अभिषेक ने एक्टिंग को लेकर दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार से परमिशन लिया है. अभिषेक के पिता भी आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं.

अभिषेक की पत्नी भी हैं फेमस आईएएस
अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं. जो अपने कामों को लेकर चर्चा में रहती है. खासकर यूपी में बालू और भू माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रही हैं. दुर्गा शक्ति नागपाल का भी बायोपिक काफी लंबे समय से फिल्म जगत में चर्चा का विषय रही है.
अखिलेश यादव ने कर दिया था सस्पेंड
यूपी के सीएम रहने के दौरान अखिलेश यादव ने अभिषेक को सस्पेंड कर दिया था. अभिषेक ने एक स्कूल में दलित 55 साल के बुजुर्ग शिक्षक को अपमानित किया था. स्कूल में अभिषेक ने उठक बैठक कराया था. उस दौरान शिक्षक का बेटा भी मौजूद था और बेटे ने इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद अखिलेश ने अभिषेक को सस्पेंड कर दिया था. फिर 2013 में वापस ले लिया गया था.