बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
27-May-2025 02:01 PM
By First Bihar
Aditya Roy Kapur: मुंबई के बांद्रा में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर एक हैरान करने वाली घटना हुई है। सोमवार को एक 47 साल की महिला, जो खुद को दुबई की निवासी बता रही थी, उसने एक्टर के घर में जबरन घुसने की कोशिश की है। हालांकि, आदित्य रॉय कपूर उस दिन अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए घर से बाहर थे।
उनके बांद्रा पश्चिम स्थित आलीशान अपार्टमेंट में उनकी घरेलू सहायिका संगीता पवार अकेली थीं। शाम करीब 6 बजे दरवाजे की घंटी बजी। संगीता ने दरवाजा खोला तो सामने एक महिला खड़ी थी, जिसने पूछा, "क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है?" जवाब में हाँ सुनते ही महिला ने कहा कि वह आदित्य के लिए कपड़े और कुछ खास उपहार लाई है।
संगीता को बात पहले तो कुछ अजीब लगी, क्योंकि आदित्य ने किसी भी मेहमान के आने की सूचना नहीं दी थी। फिर भी, संगीता ने विनम्रता से महिला को बाहर इंतज़ार करने को कहा। लेकिन महिला ने ज़िद पकड़ ली और घर के अंदर आने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद संगीता ने तुरंत सोसाइटी मैनेजर जयश्री डुंकडु को बुलाया, जिन्होंने आदित्य की मैनेजर श्रुति राव को सूचित किया और मामला गंभीर होने पर खार पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान गजाला झकारिया सिद्दिकी के रूप में बताई। वह 47 साल की है और दुबई में रहती है। लेकिन जब उससे घर में घुसने का मकसद पूछा गया, तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सकी। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351(4) के तहत FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि महिला का इरादा कुछ गलत भी हो सकता था। अभी मामले की तहकीकात जारी है।
बॉलीवुड में यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी कुछ अज्ञात लोगों ने घुसने की कोशिश की थी। इसके अलावा, सैफ अली खान के साथ भी एक संदिग्ध घटना की खबरें सामने आई थीं। इस बात में कोई शक नहीं कि इन घटनाओं ने बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है।