Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
09-Nov-2021 09:27 AM
DESK : अपने बोल्ड एटीट्यूड के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति को अरेस्ट कर लिया गया है। एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे पर आरोप है कि उन्होंने पूनम के साथ मारपीट की। पूनम ने खुद इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पूनम की शिकायत के बाद पुलिस ने थाने में सैम के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक्ट्रेस पूनम पांडे के साथ उनके पति सैम बॉम्बे ने मारपीट की थी। इस मारपीट के बाद पूनम को अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। पूनम के सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोट बताई जा रही है। मारपीट की इस घटना के बाद पूनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सैम को अरेस्ट कर लिया है।
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने बीते साल शादी की थी। शादी के चंद महीने बाद ही बीते साल सितंबर में पूनम ने सैम पर शोषण करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। उस वक्त पूनम और सैम गोवा में थे। गोवा कोर्ट ने सैम को इस मामले में सशर्त जमानत दी थी। पूनम की तरफ से शादी तोड़ने की भी बात कही गई थी हालांकि बाद में पूनम और सैम के बीच सुलह हो गई थी। अब एक बार फिर सैम ने पूनम की पिटाई कर डाली है। सैम बॉम्बे एक प्रोड्यूसर है। उन्होंने कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन भी किया हुआ है।