मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Nov-2020 05:54 PM
MUMBAI: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपने फिल्म प्रोड्यूसर पर शोषण का आरोप लगाया है. यही नहीं मंदाना करीमी ने आरोप लगाया है कि जब वह कपड़ा चेंज कर रही थी उस दौरान प्रोड्यूसर जबरन वैनिटी वैन में घुस गया.
एक्ट्रेस ने कहा कि आने वाली फिल्म कोला कोला के शूटिंग के आखिरी दिन प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने उनके साथ बदतमीजी की. शूटिंग के आखिरी दिन वह जल्दी पहुंची थी, लेकिन काम खत्म होने के बाद प्रोड्यूसर ने उनसे एक घंटे और रुकने को कहा तो उसने इनकार कर दिया. वह वैनिटी वैन में चली गई. लेकिन प्रोड्यूसर जबरदस्ती एक्ट्रेस के वैन में आ गया और उसपर चिल्लाने लगा. मंदाना ने आरोप लगाया है कि वह पुराने विचारों वाले इंसान हैं जो कि सेट को पुरुष केंद्रित और अहंकार ग्रस्त जगह बना देते थे. उनके साथ काम करना संभव नहीं था.
ब्लैकमेल कर रही एक्ट्रेस
एक्ट्रेस के आरोप लगाने के बाद प्रोड्यूसर महेंद्र धारीवाल ने कहा कि प्रोजेक्ट के लिए उसने लॉकडाउन से पहले 7 लाख रुपए में फिल्म साइन की थी, लेकिन कुछ सीन फिर से शूट करना पड़ा. इसको उसने 17 लाख रुपए ले लिए हैं. मंदाना का व्यवहार काफी अनप्रोफेशनल था. वह ब्लैकमेल कर रही है. उसका काम करने का शिफ्ट 9 घंटे का था, लेकिन वह सात घंटे में ही जा रही थी. मैंने उसको कहा कि सीन पूरा कर जाना. इसको लेकर ही विवाद खड़ी कर रही है.