बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
14-Aug-2020 10:01 AM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद परिजनों की सीबीआई से जांच की मांग की थी. जिसके बाद केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. अब एक्ट्रेस जिया खान की मां ने भी बेटी की सुसाइड केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है.
मर्डर को बताया गया सुसाइड
जिया खान की मां राबिया खान ने कहा कि जिस तरह से मेरी बेटी की हत्या कर सुसाइड करार दिया गया. वही हाल सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया गया है. सुशांत की हत्या कर उससे सुसाइड बताया गया है. लेकिन राजनीतिक दवाब के कारण मेरी बेटी की हत्या का सच सामने नहीं आ पाया.
दोनों को मिला झूठा प्यार
राबिया खान से सोशल मीडिया में पोस्ट लिखा है कि मेरी बेटी जिया की तरह ही सुशांत सिंह को भी मारा गया. बेटी की हत्या के बाद इससे ज्यादा मजबूर, बेबस और उदास इससे पहले कभी नहीं हुई. सुशांत और जिया को पहले झूठा अटेंशन और प्यार दिया गया. जब दोनों उनके नार्सिस्टि साइकोपैथिक गैस लाइटिंग पार्टनर्स के जाल में फंस गए तो उन्हें शारीरिक तौर पर नुकसान पहुंचाया गया. पैसे के लिए दोनों को ही परिवार से दूर किया गया और दोनों को मानसिक बीमार बताया.
बॉलीवुड में बड़े बड़े माफिया
राबिया खान ने कहा कि बॉलीवुड माफियाओं और नेताओं के तार जुड़े हुए हैं. यही कारण है कि राजनीतिक दवाब के कारण मुंबई पुलिस सच को सामने नहीं लाती है. अपना पूरा समय सबूत मिटाने और इस होमिसाइडल डेथ को सुसाइड करार देने में अपना समय बिताया जाता है और मनगढ़ंत कहानियां बनाई जाती है. ये माफिया महेश भट्ट को एंकर की तरह इस्तेमाल करते हैं.
सूरज पंचोली पर लगाया था हत्या का आरोप
राबिया खान ने बेटी की हत्या का आरोप जिया के प्रेमी सूरज पंचोली पर लगाया था. कहा था कि हत्या करने के बाद सूरज ने बेटी को फांसी के फंदे से लटका दिया था. बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. उस समय यह बताया गया था कि वह प्रेग्नेंट थी. सुशांत केस में भी कई बार सूरज का नाम आ चुका है. जिसमें वह सफाई दे चुके हैं. सीबीआई इस केस की जांच कर रही है. लेकिन एक बार फिर जिया की मां ने जांच की मांग की है.