ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / movies / 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस की मौत, कुछ दिन पहले हुआ...

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस की मौत, कुछ दिन पहले हुआ था कोरोना

07-Dec-2020 09:57 AM

DESK :  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का सोमवार सुबह निधन हो गया है. खबर के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें  वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था. 

दिव्या लंबे समय से  जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी.  जिसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. 34 साल की दिव्या भटनागर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और‘गुलाबो’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है 

वहीं दिव्या की दोस्त  देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किये हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है. मैं तुझे मिस करुंगी दिवु. और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे. बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी. भगवान तेरी आत्मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त.''