घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
15-May-2023 01:41 PM
By First Bihar
DESK: फिल्म "द केरला स्टोरी" को लेकर पूरे देशभर में विवाद छिड़ी हुई है। फिल्म को लेकर लगातार रोक लगाने की मांग की जा रही थी और यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था. इसी बीच "द केरला स्टोरी" फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई भी कर रही है.
"द केरला स्टोरी" की एक्ट्रेस अदा शर्मा का हुआ एक्सीडेंट
आपको बताते चलें कि "द केरला स्टोरी" की एक्ट्रेस अदा शर्मा है जब मूवी रिलीज हुई और लोगों ने देखा तो अदा शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई इसी बीच अब अदा शर्मा का रोड एक्सीडेंट हो गया जिसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए उनके प्रति चिंतित हो गए और जानने के लिए उत्सुक हो गए कि वह अब कैसी हैं।
अदा ने अपने फैंस का आभार जताया
अदा शर्मा ने अपने ट्विटर के जरिए फैंस को बताया और कहां कि वो ठीक है उनके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था. उन्होंने चिंता जताने के लिए फैंस को आभार भी जताया. अदा शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा "मैं ठीक हूं दोस्तों. मुझे बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं क्योंकि मेरा एक्सीडेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पूरी टीम ठीक हैं कुछ भी सीरियस नहीं है. कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ है. लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद. अदा के इस मैसेज के बाद उनके फैंस को काफी राहत मिली है और वह बहुत खुश हैं. बता दें पिछले कुछ दिनों में अदा शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई थी जिस वजह से उनके फैंस डर गए थे कि कहीं उनके साथ कुछ बुरा ना हो जाए.
द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की कमाई
आपको बताते चलें कि द केरला स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले ही हफ्ते 81 करोड़ की कमाई कर ली है, और जल्दी 100 करोड़ का रिकॉर्ड बनाने वाली है. फिल्म के स्टार काफी चर्चा में है. लीड रोल में एक्ट्रेस अदा शर्मा भी काफी सुर्खियां बटोर रही है.