ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / movies / एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा...

एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

20-Feb-2024 12:38 PM

By First Bihar

DESK: मनोरंजन की दुनिया से इस वक्त की दुखद खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा रहे और कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोह मनवा चुके एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, उनका निधन सोमवार रात को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 59 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अचानक उनके निधन की खबर ने सभी को शॉक कर दिया है।


एक्टर ऋतुराज सिंह ने 'अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई', 'आहट', 'अदालत', 'दीया और बाती' जैसे तमाम शोज में नजर आए थे। आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ 'अनुपमा' में देखा गया, जिसमें इन्होंने एक रेस्टोरेंट के सख्त मालिक का किरदार निभाया था। टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले कलाकारकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।


ऋतुराज सिंह फिल्म यारियां 2, सत्यमेव जयते 2, द मास्टरपीस, बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी फिल्मों में नजर आए। अपने करियर में इंडियन पुलिस फोर्स, मेड इन हेवन, क्रिमिनल जस्टिस समेत कई वेब सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। उनके अचानक निधन से परिवारवालों के साथ साथ फैंस भी सदमे में हैं।