Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च
02-Oct-2024 02:39 PM
By First Bihar
DELHI: सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। थलाइवा के नाम से चर्चित रजनीकांत के बीमार होने के बाद पीएम मोदी ने उनकी पत्नी को फोन कर हालचाल लिया है।
तमिलनाडु के बीजेपी लीडर के अन्नामलाई ने सोशल मीडिया एक्स पर रजनीकांत और पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। अन्नामलाई ने लिखा, "हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने टेलीफोन पर हमारे सुपरस्टार श्री रजनीकांत जी की सेहत को लेकर श्रीमती लता रजनीकांत से बात की है। माननीय प्रधानमंत्री को सर्जरी के बाद श्री रजनीकांत के हालचाल की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री ने उन्हे जल्दी रिकवरी के लिए विश किया है"।
चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल की तरफ से रजनीकांत की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें कहा हया है कि रजनीकांत को 30 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल से जाने वाली मेल ब्लड वेसल में सूजन की शिकायत थी, जिसमें ट्रांस कैथेटर के जरिए नॉन-सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है।
अपोलो अस्पताल ने आगे बताया है कि डॉक्टर सतीश ने अयोटा मे स्टेंट लगाकर सूजन को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रोसीजर वैसा ही हुआ जैसा प्लान किया गया था। फिलहाल रजनीकांत स्टेबल हैं और स्वस्थ हैं। वह दो दिन में घर पहुंच जाएंगे।