ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / movies / सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर ने की...

सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर ने की खुदकुशी, सदमें में फैंस

27-Dec-2019 10:58 AM

DESK: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमाम खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने वाले टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने खुदकुशी की है. कुशल का शव उनके घर में लटका मिला. कुशल पंजाबी की उम्र 37 साल थी. उनके आकस्मिक निधन से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस सदमे में हैं. खबर के मुताबिक कुशल डिप्रेशन से गुजर रहे थे. 

कुशल पंजाबी के मौत की खबर उनके दोस्त एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है. हालांकि अभी तक निधन की वजह सामने नहीं आई है. कुशल को पिछली बार सीरियल इश्क में मरजावां में देखा गया था. 

कुशल के दोस्त करणवीर ने कुशल की तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि- ''तुम्हारे निधन की खबर ने मुझे चौंका दिया है. अभी भी मैं इस बात को नहीं मान पा रहा हूं. मुझे पता है तुम जहां भी होंगे खुश होंगे. जिस तरह से तुमने अपनी जिंदगी को जिया उससे मुझे कई तरह से प्रेरित किया. लेकिन मुझे क्या पता था. डांसिंग, फिटनेस, ऑफ-रोड बाइकिंग, फादरहुड और इन सबसे ऊपर, तुम्हारा मुस्कुराता हुआ चेहरा, खुशमिजाज नेचर और गर्मजोशी... मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा. तुम्हें हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने अपना पूरा जीवन जिया ''