ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

Home / movies / बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक आने से एक्टर...

बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक आने से एक्टर की मौत

18-Feb-2020 12:02 PM

DESK : बॉलीवुड से बड़ी खबर है, बंगाली एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जिसके बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई है. 

बताया जा रहा है कि तापस पाल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए  थे. बेटी से मिलकर लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें जुहू के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. खबर के मुताबिक तापस पाल को पहले से ही दिल की बीमारी थी. 

news image

तापस पाल का जन्म पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में हुआ था. उन्होंने 1980 में तरुण मजुमदार की बंगाली फिल्म दादर कीर्ति से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ मधु रॉय चौधरी, देबर्शी रॉय और संध्या रॉय थीं. उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम अबोध था. जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था. 30 साल के फिल्मी करियर में तापस ने कई दिग्गज फिल्मी सितारों के साथ काम किया इसके साथ ही वे एक्टिव पॉलिटिक्स में भी एक्टिव थे.