ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / ACTOR AMAN JAISAWAL DEATH: शूटिंग पर जा रहे टीवी एक्टर की सड़क...

ACTOR AMAN JAISAWAL DEATH: शूटिंग पर जा रहे टीवी एक्टर की सड़क हादसे में मौत, महज 23 साल के थे अमन जायसवाल

ACTOR AMAN JAISAWAL DEATH: ‘धरती पुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 23 साल के अमन शूटिंग पर जा रहे थे तभी रोड एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई।

17-Jan-2025 09:35 PM

By First Bihar

ACTOR AMAN JAISAWAL DEATH: टीवी सीरियल ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वो ऑडिशन के लिए होने वाले स्क्रीन टेस्ट के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।


मुंबई के जोगेश्वरी हाईवे पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वो हाईवे पर गिर पड़े। इस हादसे में एक्टर की जान चली गई। आपको बता दें कि 23 साल के अमन जायसवाल यूपी के बलिया के रहने वाले थे। अपनी मेहनत से उन्होंने एक्टर बनने के सपने को सच कर दिखाया था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 


महज 23 साल की उम्र में एक्टर की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक है। साल 2023 में नजारा टीवी चैनल पर ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को पहली बार लीड रोल में देखा गया था। इससे पहले वो ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में छोटे-छोटे रोल में नजर आए थे।