परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
29-Dec-2021 01:59 PM
DESK : देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बॉलीवुड के अंदर भी कोरोना का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों की जांच रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव पाई गई है। ताजा खबर यह है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
उनके साथ-साथ अर्जुन की बहन भी करना संक्रमित पाई गई हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर के साथ रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अब तक संक्रमित नहीं हैं। मलाइका अरोड़ा खान का सैंपल पहले भी लिया गया था। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी और अब एक बार फिर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीना कपूर और रणवीर शौरी के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही 4 और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं।
गौरतलब है कि एक्टर अर्जुन कपूर को दोबारा कोरोना हुआ है। इससे पहले भी अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हुए थे। हाल में ही अर्जुन कपूर क्रिसमस पार्टी में मलाइका और करिश्मा कपूर के साथ दिखे थे। एक्टर रणवीर शौरी के बेटे हारुन भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसकी जानकारी खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर दी थी। अभी पिछले दिनों ही करीना कपूर के साथ-साथ दो टीवी कलाकार नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।