BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
30-Dec-2022 03:46 PM
DESK : बॉलीवुड की अभिनेत्री और मीस इंडिया की कंटेस्टेंट रह चुकी पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए साइबर सेल के असक्रिय रहने पर नाराजगी जताई है। दरअसल, पायल रोहतगी के साथ कुछ दिन पहले ऑनलाइन ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होने साइबर सेल के द्दारा दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर करने की कोशिश की थी। लेकिन साइबर सेल ने मदद नहीं की। कस्टमर केयर नंबर पर बहुत बार फोन करने के बावजूद भी किसी ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद अभिनेत्री का गुस्सा साइबर सेल पर फुट पड़ा है।
पायल रोहतगी ने खुद बताया है कि उन्होंने अपने वर्क आउट के लिए एक प्रसिद्ध ब्रांड से कपड़े मंगवाए थे, जिसकी साइज उनके शरीर के अनुसार नहीं थी। इसलिए उन्होने कपड़े को रिटर्न करने के लिए अप्लाई किया था। रिटर्न अप्लाई करने के बाद उस ब्रांड का डिलीवरी बॉय प्रोडक्ट रिसीव करने आया था। जब 15 से 20 दिन हो गए तो उन्हे कंपनी का फोन आया कि आपका प्रोडक्ट हमे नहीं मिला है। फिर पायल ने डिलिवरी स्टेटस की जानकारी लेने के लिए डिलीवरी कंपनी को कॉल किया।
साइबर धोखाधड़ी की शिकार हुई अभिनेत्री ने यहां तक कहा कि गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेना मेरे लिए महंगा पड़ गया। बता दें कि पायल कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल कर प्रोडक्ट की जानकारी ले रही थी। कस्टमर केयर वालों ने फोन पर उन्हे बताया कि आपका प्रोडक्ट कुछ कारण से होल्ड पर है। आप एक फॉर्म भर दिजिए जिसके बाद आपका सामान पहुंच जाएगा। उस फॉर्म के 10 रूपये चार्ज थे जिसका पेमेंट अभिनेत्री ने फोन पे या एटीएम से करने की सोची। लेकिन फर्जी कस्टमर केयर वालों ने कार्ड के डिटेल भरने को कहा और उन्होने भर दिया। जिसके बाद उनके अकाउंट से 10 रूपये के जगह 20,228 रूपये गायब हो गए। इसकी शिकायत पायल रोहतगी ने साइबर क्राइम से करने की कोशिश की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।