कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
09-Feb-2021 03:11 PM
DESK: एक बार फिर बॉलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता ऋषि कपूर के बाद अब उनके छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर देखने को मिल रही है।
तबीयत बिगड़ने के बाद राजीव कपूर को चेंबूर स्थित इनलैक्स हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।
राजीव कपूर ने हिन्दी फिल्म में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया था। 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'... 'आसमान'...'जबरदस्त'...'हम तो चले परदेश'... 'लवर बॉय' और 'एक जान हैं हम' उनकी पॉपुलर फिल्में है। राजीव कपूर ने फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' और 'हिना' का निर्देशन भी किया था। 1999 में उन्होंने 'आ अब लौट चलें' फिल्म का भी निर्देशन किया। 2001 में आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से राजीव कपूर की शादी हुई।
राजीव कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कहा कि 'मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है'। राजीव कपूर के निधन पर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा की मुझे अभी-अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें यही मेरी प्रार्थना है। लता के साथ साथ तमाम फैन्स ने भी राजीव कपूर की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।