ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / movies / अब खेसारी के साथ दिखेंगी 'दिनेश' की आम्रपाली, स्क्रीन पर आग लगाएगी यादव...

अब खेसारी के साथ दिखेंगी 'दिनेश' की आम्रपाली, स्क्रीन पर आग लगाएगी यादव और दुबे की जोड़ी

02-Mar-2021 05:41 PM

DESK :  भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने और एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ विवादों को लेकर खूब चर्चे में हैं. पिछले दिनों उन्होंने अपना एक वीडिओ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जहां उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री के लोग उन्हें दूसरा सुशांत सिंह राजपूत बनाना चाहते है. उनके इस वीडियो  के बाद कई लोगों ने खेसारी को खूब सपोर्ट किया था तो वही कुछ लोगों ने उनपर आरोप लगाया की वो सुशांत सिंह के नाम पर लोगों से सहानभूति ले रहे हैं. इन सब विवादों के बीच खेसारी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. दरअसल खेसारी लाल यादव ने एक नई मूवी साइन कि है जिसमें उनके साथ चर्चित हीरोइन आम्रपाली दुबे नजर आएँगी. 

news image


वैसे 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फ‍िल्म 'आशिकी' हर किसी को याद होगी और अब इसी टाइटल के साथ खेसारी अपनी नई मूवी में नजर आयेंगे. बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी यह नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है. उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा है कि वे जल्द ही भोजपुरी फ‍िल्म 'आशिकी' लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी की यूट्यूब सेंसेशन आम्रपाली दुबे को साइन कर लिया है. 


आपको बता दें कि यह पहली बार है जब खेसारी लाल यादव के अपोजिट आम्रपाली दुबे फूल लेंथ की फ‍िल्म में नजर आएंगी. यानी दिनेशलाल निरहुआ को छोड़ आम्रपाली दुबे अब खेसारी लाल यादव के साथ नजर आने वाली हैं. 


news image


प्रदीप शर्मा ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए बताया कि उनकी इस फ‍िल्म का निर्देशन पराग पाटिल ही करेंगे, जो उनकी एक महत्वपूर्ण फ‍िल्म लिट्टी चोखा भी कर चुके हैं. फ‍िल्म की शूटिंग प्रयागराज, यूपी में होगी. उन्होंने बताया कि फ‍िल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और इसी महीने 5 मार्च से फ‍िल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी. 


गौरतलब है कि बाबा मोशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनकर तैयार बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्‍पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ‍िल्म 'लिट्टी चोखा'  9 अप्रैल को सिनेमा घरों में होगी, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं. 


news image


बात करें अगर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच विवादों कि तो दोनों के बीच अनबन इस कदर बढ़ चुकी है की पिछले दिनों फिल्म लिट्टी चोखा के पोस्टर लॉन्च से काजल ने खुद को दूर रखा और पोस्टर खेसारीलाल यादव के हाथों जारी हुआ. चर्चा है कि दोनों की अंतिम फ‍िल्म 'सईयां अरब गईले ना' होने वाली है, जो इस होली पर रिलीज होगी. वही अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिश्तों में खट्टास इसी फिल्म के शूट के दौरान आई थी.


news image