बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Jan-2025 03:59 PM
By First Bihar
aashna shroff armaan malik Wedding: सिंगर अरमान मलिक आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ सात फेरे लिए हैं। परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए। सिंगर ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद फैंस खूब बधाई दे रहे हैं।
सिंगर अरमान मलिक ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी नई नवेली दुल्हन पर खूब प्यार लुटाया है। तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, तू ही मेरा घर लिखा है। अपनी शादी में अरमान ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी है। इसके साथ मैचिंग पगड़ी खूब जच रही है।
वहीं आशना ने ऑरेंज कलर का लहंगा पहन रखा है और पिंक कलर का दुप्पटा लगाया है। दोनों शादी के जोड़े में काफी खुबसूरत लग रहे हैं। तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। दोनों काफी खुश है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं और अपना प्यार लुटा हैं।



