ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / movies / आज रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज़, कैसे...

आज रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज़, कैसे रहें फैंस के रिएक्शन ?

13-May-2022 03:22 PM

DESK: बॉलीवुड के अतरंगी कपड़े पहनने वाले मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेश भाई जोरदार’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गयी है. इस फिल्म के गानों को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया है, तो वहीं उम्मीद यह भी की जा रही है कि लोगों को फिल्म भी पसंद आएगा, और भले ही उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भले ही न तोड़ पाए लेकिन अच्छी खासी कमाई जरुर कर सकती है. इस फिल्म के रिलीज़ होते ही रणवीर सिंह के फैन्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. कई फैन्स के द्वारा फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ट्वीटर पर कई प्रतिक्रिया दी जा रही है.


बता दे कि यह फिल्म दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनाई गयी है. यह एक कॉमेडी ड्रामा है. मनीष शर्मा और आदित्य चोपरा के द्वारा इस फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती स्टाइल में नजर आ रहे है, जो उनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. शालिनी पांडे जो की अर्जुन फिल्म से लोकप्रियता बटोर चुकी है वो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट लीड रोल में नजर आ रही है. इन सब के बीच ख़ास बात यह है की वह इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री कर रही है. बोमन इरानी, रत्ना पाठक शाह जैसे कई एनी कलाकार भी इस फिल्म में नजर आ रहे है.


अगर हम इस फिल्म पर लोगो की प्रतिक्रिया की बात करे तो, रणवीर सिंह के एक फैन्स के द्वारा लिखा गया है की – हर बार की तरह इस बार भी अपने जोश से फिल्म में चार चांद लगा डाले हैं।' वही एक दूसरे यूजर के द्वारा लिखा गया है की - 'रणवीर भाई का जलवा यहां भी देखने को मिल रहा है।' बता दे की इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बेटी के पिता का किरदार निभा रहे है, और वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले है . इस बीच उनके परिवार वाले चाहते है की रणवीर सिंह की पत्नी यानी शालनि पांडे बेटे को जन्म दे इसलिए वे लिंग परिक्षण करवाते है , जिसमे पता चलता है कि इस बार भी उन्हें बेटी ही होने वाली है .


ट्रेड एनालिस्ट के हिसाब से देखे तो यह फिल्म तक़रीबन 50 करोड़ रूपए के बजट में बनी है और यह अनुमान लगाया जा रहा कि वो बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 से 5 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं यह भी कयास लगाये जा रहे की वर्ड ऑफ मौत की वजह से इस फिल्म की कमी बढ़ सकती है.