मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Oct-2020 12:16 PM
DESK : कोरोना महामारी की वजह से पिछले सात महीने से बंद पड़े सिनेमाघर अब खुलने वाले हैं.इस बात की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी है. केंद्र सरकार ने 15 अक्टूबर से देशभर के सभी सिनेमाघरों, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है. केंद्र सरकार ने बाकायदा इसके लिए गाइडलाइन जारी की है जिसका पालन करना आवश्यक होगा.
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हर तरह के सिनेमाघरों में केवल 50 प्रतिशत ही दर्शकों को बैठने की अनुमति होगी. सिनेमाघर संचालक लंबे समय से सिनेमाघरों को खोलने की मांग कर रहे थे. अब जब केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है तो सिनेमाघरों में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है. बुकिंग आधी और ऑनलाइन करने की तैयारी की जा रही है. सिनेमाघर मालिक कोविड-19 की सभी तरह की गाइडलाइन पालन करेंगे.
पहली पंक्ति में एक सीट छोड़कर दर्शक बैठेंगे और उसके बाद वाली को खाली रखा जाएगा ताकि सोशल डिस्टेंसिग मेंटेन हो सके. अनलॉक-5 से पहले मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सरकार से सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत मांगी थी. अब सिनेमाघर संचालकों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है. फिल्म निर्माताओं ने भी अपनी फिल्मों की रिलीज का शेड्यूल तय करना शुरू कर दिया है.